उखड़ा में मानवता की अनूठी मिसाल

उखड़ा में मानवता की अनूठी मिसाल

ADPC न्यूज़ (तारकेश्वर राय ):रक्तदान करें, जीवन बचाएं" के प्रेरणादायी संदेश को चरितार्थ करते हुए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत अंडाल थाने के उखड़ा आउटपोस्ट में आज एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उखड़ा आउटपोस्ट के नव-निर्मित बैरक परिसर में आयोजित इस शिविर में पुलिस और आम जनता ने कंधे से कंधा मिलाकर सहभागिता निभाई और समाज के सामने भाईचारे व मानवता का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया।कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस शिविर में मुख्य रूप से रानीगंज के बिधायक पार्थ घोष,पुलिस आयुक्त,डॉ. प्रणव कुमार आईपीएस ,डीसीपी पूर्व रसप्रीत सिंह, आईपीएस,इनके अलावा कमिश्नरेट के कई अन्य पुलिस अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं का व्यक्तिगत रूप से उत्साहवर्धन किया और समाज में रक्तदान के बढ़ते महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।यह शिविर अपने उद्देश्य में पूरी तरह सफल रहा। कार्यक्रम के दौरान भारी उत्साह देखने को मिला, जिसमें 50 से अधिक स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जरूरतमंद मरीजों के लिए अपना रक्त दान किया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भी आगे आकर रक्तदान किया और आम नागरिकों को इसके लिए प्रेरित किया।उखड़ा आउटपोस्ट का यह सराहनीय प्रयास इस बात का प्रमाण है कि जब 'वर्दी' और 'समाज' मिलकर किसी नेक काम के लिए आगे आते हैं, तो असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं, आयोजकों और स्थानीय नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।​प्रशासन ने संदेश देते हुए कहा कि आपका एक छोटा सा कदम किसी के जीवन का सबसे बड़ा सहारा बन सकता है। आइए, संकल्प लें कि रक्तदान को अपनी जीवनशैली और आदत बनाएंगे, ताकि समय पर किसी को भी रक्त की कमी से अपनी जान न गंवानी पड़े।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0